Egg curry receipe in hindi
इसलिए आज हम सीखेंगे ऐसी ढाबे वाली अंडे की करी बनाना,जो कि बहुत स्वादिष्ट होगी।
एक नज़र :-
रेसिपी क्विज़ीन :इंडियन
कितने लोगों के लिए :4-6
समय :30 मिनट से 1 घंटा
मील टाइप : नॉन वेज
अंडा करी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
(Ingridients for Egg curry receipe in hindi)
अंडे :- 6 अंडे उबले हुए
लाल मिर्च पाउडर :- 1 टेबल स्पून
धनिया पाउडर :- 1 टेबल स्पून
हल्दी पाउडर :- 1 टेबल स्पून
नमक :- स्वादानुसार
तेल :- 2-4 टेबल स्पून
लौंग :- 3 पीस
इलाइची :- 2 पीस
दालचीनी :- 1 पीस
जीरा :- 1 छोटा चम्मच
प्याज़ :- 2 मीडियम साइज
अदरक-लहसुन पेस्ट :- 1 टेबल स्पून
हरी मिर्च :- 2 पीस
गरम मसाला :- 1 टी स्पून
काली मिर्च पाउडर :- आधा टी स्पून
जीरा पाउडर :- 1 टी स्पून
टमाटर :- 3 मीडियम साइज
काजू :- 10 पीस
हरा धनिया :- 2 टेबल स्पून
ढाबे वाली अंडा करी रेसिपी हिंदी में
(dhaba style egg curry recipe in hindi)
1. अंडा करी बनाने के लिए सबसे पहले 6 अंडे उबाले,अंडो के उबल जाने के बाद अंडो को छीलकर उनमें एक कांटे वाले चम्मच से छेद करके रख दे।ऐसा करने से अंडो में मसाला अंदर तक पहुँच जाएगा।जिससे अंडो को खाने में और भी ज़्यादा स्वाद आएगा।
2. फिर एक पैन को धीमी आँच पर रखकर उसमें 2 टेबल स्पून तेल डालकर हल्का सा गरम करे,फिर उस गरम तेल में आधा टेबल स्पून लाल मिर्च पाउडर,आधा टेबल स्पून हल्दी पाउडर,आधा टेबल स्पून धनिया पाउडर और थोड़ा सा नमक डालकर मिक्स करें।मिक्स करने के बाद उसमे उबाले हुए अंडे डालकर फ्राई कर ले।
3. अब एक कढ़ाई लेकर उसे मीडियम आँच पर रख दे फिर उस कढ़ाई में 2 टेबल स्पून तेल, 3 लौंग, 2 इलाइची, 1 दालचीनी और जीरा डालकर 20 सेकंड तक भून लें।
4. 20 सेकंड बाद उसमें 2 मीडियम साइज के प्याज़(बारीक कटे हुए) डाले और भूनते रहे जबतक वह भूरे रंग का न हो जाये।जैसे ही प्याज़ भूरा हो जाये तो उसमें 1 टेबल स्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, आधा टेबल स्पून धनिया पाउडर, 1 टी स्पून जीरा पाउडर, आधा टेबल स्पून हल्दी, आधा टेबल स्पून लाल मिर्च पाउडर, आधा टी स्पून काली मिर्च पाउडर,1 टी स्पून गरम मसाला और हल्का सा पानी डालकर 3 मिनट तक पकाएँ।
5. थोड़ी देर के बाद उस मसाले में 3 मीडियम साइज के टमाटर(जो कि मोटा-मोटा पीसा हो) और नमक डालकर 5 मिनट तक पकाएँ।
6. फिर इस मसाले में काजू का पाउडर मिला दे अगर आपके पास काजू का पाउडर नही है तो आप थोड़ा से बेसन भून कर भी डाल सकते है।काजू का पाउडर मिलाने से ग्रेवी थिक और टेस्टी हो जाएगी। अब इस मसाले में थोड़ा पानी डालकर अंडे दाल दे और इसे धीमी आँच पर पकने दे। तेल साइड में नज़र आने तक इसे पकाएँ।
आपकी अंडा करी तैयार है इसे बाउल में निकाले और हरा धनिये से गार्निश करके सर्वे करें। आप इसे रोटी,परांठा,और चावल के साथ खा सकते है।
हमने क्या सीखा :-
दोस्तो आज हमने सीखा की egg curry वो भी ढाबा स्टाइल में कैसे बनाते है। अगर आपको मेरा यह आर्टिकल egg curry recipe in hindi पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ जरूर शेयर करे।

0 Comments